naisadi Logo
Bribery in Himachal Pradesh: बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कौशल को रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया हुआ है। टीम ने आरोपी के ​खिलाफ कर्रवाही शुरू कर दी है।

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगडा में एक ब्लॉग अ​धिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कौशल को रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया हुआ है। टीम ने आरोपी के ​खिलाफ कर्रवाही शुरू कर दी है। इस कर्रवाही को अंजाम देने में कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी की शिकायत पर की गई। प्रधान ने आरोप लगाया था कि बीडीओ ने डीसी कार्यालय से मंजूर राशि जारी करने के बदले 10,000 रुपये की घूस की मांग की थी। कड़ोआ की प्रधान ने विजिलेंस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी।

प्रधान रीना देवी ने बताया कि कांगड़ा के उपायुक्त कार्यालय से पंचायत के कुछ निर्माण कार्यों के लिए 1.5 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। इस राशि को जारी करने के लिए बीडीओ ने 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर बीडीओ के खिलाफ जाल बिछाया था। सोमवार को जब बीडीओ ने रिश्वत की रकम ली, तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

एसपी विजिलेंस धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि बीडीओ परागपुर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

5379487